बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच, सीतामढ़ी द्वारा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने उन्हें बिहार के विकास का शिल्पकार बताते हुए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने राजनीति में ईमानदारी और नैतिकता की मिसाल कायम की। जमींदारी उन्मूलन, दलितोत्थान तथा राज्यों के पुनर्गठन के दौरान राष्ट्रहित को प्राथमिकता देकर उन्होंने एक अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया।समारोह की अध्यक्षता शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की तथा संचालन श्रीनिवास मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा ने मोबाइल फोन के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में मंच के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार शाही सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Posted inUncategorized